फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Afghan woman got passport made at fake address

Faridabad News: अफगानी महिला ने फर्जी पते पर बनवाया पासपोर्ट

Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Afghan woman got passport made at fake address
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अफगानिस्तान की महिला द्वारा फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए जब पुलिस दिए गए पते पर्वतीय कॉलोनी में पहुंची तो उन्हें पता चला कि उक्त पते पर कोई भी नहीं रहता है। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पर्वतीय कॉलोनी निवासी महिला निशाह वर्ष 2006 में अफगानिस्तान से भारत आई थी। यहां उसने पर्वतीय कॉलोनी निवासी त्रिलोक सिंह से साल 2016 में शादी कर ली थी। इसके बाद 16 दिसंबर 2021 को दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था। जिसे गृह मंत्रालय ने 22 दिसंबर 2022 को दो वर्ष के लिए पास कर दिया। लेकिन महिला ने आगे की प्रक्रिया के लिए कार्यालय को रिपोर्ट नहीं किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने एक भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके देश छोड़ दिया है। वह पासपोर्ट आरपीओ-दिल्ली द्वारा 5 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था। इसके बाद पति त्रिलोक सिंह के साथ मस्कट के रास्ते कनाडा गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि निशाह ने पते और उसकी जन्मतिथि में बदलाव करके पासपोर्ट बनवाया है। जांच में सामने आया कि महिला के ससुराल वालों का पता तिलक नगर, दिल्ली का है, लेकिन महिला ने पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर -22 का पता दिखाया। पुलिस के अनुसार महिला अफगानिस्तान भाग गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed