फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aerial firing and assault after stopping the tractor

Faridabad News: रास्ते में ट्रैक्टर रुकवाकर की हवाई फायरिंग व मारपीट

Wed, 18 Feb 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing and assault after stopping the tractor
-शिकायत पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। कस्बा हसनपुर थाना अंतर्गत गांव गुंडवास में रास्ते में ट्रैक्टर रोककर मारपीट कर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित शिकायत के आधार पर एक दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव अलीगढ़ गुंडवास निवासी इमरान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने साथी फैसल के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रांसफार्मर लेकर गांव पिंगोड़ से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया की आरोपी सलीम, तौफीक, सैफ, तौफीक, काला, फरमान, तौहीद, मोशिम, फैसल, सलमान, परवेज और मोईन ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने के अलावा बीस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि सलमान ने तमंचे से फायरिंग की वीडियो उसके छोटे भाई ने बना लिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ आरोपियों ने क्षेत्र में साइबर ठगी और हथियारों की तस्करी में संलिप्त हैं। वहीं, पुलिस की जांच में आरोपी सलमान द्वारा तमंचे से फायर करने की बात सामने आई। गनीमत रही कि इस झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। थाना हसनपुर प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और वीडियो साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article