{"_id":"64edf254c67ebd71aa0a9b66","slug":"advocates-strike-continues-work-stalled-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12392-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज ठप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अधिवक्ता पराग शर्मा पर सेंट्रल थाने में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी अदालत में कामकाज ठप रखकर हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक पराग शर्मा का नाम एफआईआर से नाम नहीं हटाया जाता है और जब तक आरोपी कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
अधिवक्ता पराग शर्मा का आरोप है कि उस पर गलत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि मामला दर्ज कराने वाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने बार रूम में आकर उन पर हमला किया था। पराग ने खुद पर दर्ज हुए मुकदमे को रद्द करने की मांग की। पराग ने भी जया शर्मा पर सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।