{"_id":"640a10abc29627cc13077b94","slug":"advocates-name-came-in-selling-illegal-liquor-faridabad-news-c-1-1-330497-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध शराब बेचने में अधिवक्ता का नाम आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध शराब बेचने में अधिवक्ता का नाम आया
विज्ञापन
- रेहड़ी व कबाड़े में छिपा कर बेच रहे थे शराब, दो युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के अवसर पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में थाना एनआईटी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में एक अधिवक्ता का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना एनआईटी पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर चंदीला मंदिर के सामने से जाने वाली गली में रेहड़ी के नीचे पप्पू नाम का युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने रेहड़ी के नीचे से गत्ते की पेटियां बरामद कर लीं। अंदर से पांच पेटी बीयर व 24 अध्धे अंंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे सुधीर के कहने पर बेचता है। वह एक अधिवक्ता है। आरोपी ने कहा कि अधिवक्ता ने उसे कह रखा है कि पुलिस आए तो मेरा नाम ले देना मैं देख लूंगा। दूसरे मामले में भगत सिंह कॉलोनी में मकान के पड़े हुए कबाड़े के अंदर छिपा कर युवक शराब बेच रहा था। पुलिस ने मौके से शराब के साथ प्रदीप नाम के युवक को पकड़ लिया। कबाड़े के अंदर से अंग्रेजी शराब की सात बोतल बरामद हुईं।