फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Advocate's daughter assaulted an elderly woman

Faridabad News: अधिवक्ता की बेटी ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट

Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate's daughter assaulted an elderly woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-29 में 75 वर्षीय महिला के साथ अधिवक्ता की बेटी ने बीच सड़क पर मारपीट की। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की वीडियो के अनुसार युवती बुजुर्ग महिला को कार के पास 10 से 12 थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। फिर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 में रहने वाली बुजुर्ग रेखा तुली ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह इलाके में पानी सप्लाई की पाइप लाइन फट गई थी, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पानी बंद करवा दिया गया और प्लंबर बुलाकर पाइप लाइन को ठीक भी करा दिया गया। उन्होंने बताया कि शाम को ओल्ड फरीदाबाद से पैदल अपने घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता की बेटी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।


रेखा तुली ने बताया कि युवती ने उसको 10 से 12 थप्पड़ मारे और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। घटना में उनका दांत भी टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह विवाद कर चुकी है। बुजुर्ग महिला के बेटे कुणाल तुली ने बताया कि उनकी मां के दोनों घुटनों का कुछ समय पहले ही रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कराया गया था। ऐसे में मारपीट की वजह से उनकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।
विज्ञापन






पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों पड़ोसी हैं और दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed