फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Advocate jumped from sixth floor of court complex, died

Faridabad News: अधिवक्ता ने कोर्ट परिसर की छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Tue, 03 Sep 2024 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocate jumped from sixth floor of court complex, died
- कुछ माह पहले जिला न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर किया था कार्य, अभी गांव में संभाल रहा था कारोबार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पारिवारिक कलह से परेशान एक अधिवक्ता ने मंगलवार सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उन्होंने अपने हाथ में ‘मैरिज इज स्लो प्वाइजन’ खुदवा रखा था। हालांकि उसके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
गांव अजरौंदा निवासी मृतक महेश कुमार (52) कुछ समय पहले कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उसके बाद अपना कारोबार संभालने लगे। परिवार में दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। कोर्ट में कार्यरत अधिवक्ताओं ने बताया कि मंगलवार सुबह कोर्ट परिसर में अधिवक्ता अपने अपने-काम में व्यस्त थे। इस दौरान अजरौंदा गांव निवासी महेश कुमार छठी मंंजिल पर पहुंच गए और देखते ही देखते उन्होंने छलांग लगा दी। कमर के बल नीचे गिरने से गंभीर चोटें आई। घटना के दौरान मौके पर अधिवक्ताओं और मुवक्किलों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुंरत एंबुलेंस मंगाई। उन्हें बीके अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजय गौड़ और सुनील कुमार ने बताया कि महेश घर के किराये का कारोबार संभाल रहे थे। वहीं पारिवारिक विवाद के कारण महेश मानसिक तनाव में चल रहे थे। परिवार को भी ये अंदेशा नहीं था कि वह इतना खौफनाक कदम उठा लेगें। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। सेंट्रल थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, परिवार की तरफ से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed