फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   advisory issued by Faridabad Police for people of city Amidst India-Pakistan tension

'इमरजेंसी किट तैयार रखें': भारत-पाक तनाव के बीच फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी, जानें क्या करें और क्या न करें

Fri, 09 May 2025 05:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 May 2025 05:51 PM IST
सार

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए दिल्ली से सटे फरीदाबाद पुलिस ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी जारी कर लोगों से अधिक एहतियात बरतने को कहा है। 

विज्ञापन
advisory issued by Faridabad Police for  people of city Amidst India-Pakistan tension
फरीदाबाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार 8 मई की रात हुए हमले को देश की सेनाओं ने नाकाम कर दिया। युद्ध की शुरुआत के चलते बदले हालात और सीमा पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस की ओर से शहर के लोगों के लिए एडवाइजारी जारी की गई है। वहीं दिल्ली के आईटीओ पर मॉक ड्रिल का सायरन भी बज गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जारी एडवाइजारी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग करें। पुलिस आयुक्त ने लोगों को कहा कि आप सैनिक नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र की हिम्मत आप हैं। इसलिए घबराएं नहीं, सतर्क रहें, संगठित रहें और सकारात्मक रहे। सावधान रहें, घबराएं नहीं...
विज्ञापन


हवाई हमलों और अफवाहों के दौर में नागरिक क्या करें

1. सबसे पहले : जान बचाना प्राथमिकता है
- घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें (जहां खिड़कियां न हों)।
- बाहर हों तो पास के मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं।
- तत्काल रिकॉर्डिंग या वीडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें।

2. इमरजेंसी किट तैयार रखें
- पहचान पत्र, जरूरी दवाइयाँ, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर, फ्लैशलाइट
- किट एक बैग में रखें जो तुरंत उठाकर निकला जा सके।

3. अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें
- सरकारी एप और विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें।
- सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, एक्स या फेसबुक पर फैली खबरों की पुष्टि करें।

विज्ञापन

4. मानसिक संतुलन बनाए रखें
- दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें।
- 4-4-4-4 बॉक्स ब्रीदिंग करें : 4 सेकंड सांस लें → रोकें → बाहर छोड़ें → रोकें → दोहराएं।
- पूजा, प्रार्थना या ध्यान करें।
- बच्चों से डर की बात नहीं, दिनचर्या बनाए रखें (खेल, पढ़ाई, कहानियाँ)।

5. समुदाय के साथ जुड़ें
- पड़ोसियों से संपर्क रखें, बुजुर्गों की सहायता करें।
- कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर डालें।
- फैक्ट-चेक वेबसाइट से सूचनाओं का सत्यापन करें।

विज्ञापन

6. याद रखें 
- हिम्मत शोर नहीं करती, तैयारी करती है
- अपने भीतर डर को जगह न दें, बस तैयारी रखें।
- रोज जीवन की एक चीज़ पर ध्यान दें जो आपको खुशी देती हो
- संगीत, खाना बनाना, किताबें, या बच्चों के साथ समय।

ये भी पढ़ें: India Pakistan Tension: दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देशभर में 27 हवाईअड्डे बंद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed