{"_id":"60b283808ebc3e59b4438795","slug":"adulterated-ghee-was-sold-to-shopkeepers-at-the-rate-of-rs-300-per-kg-faridabad-news-noi5844407100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को 300 रुपये किलो की दर से बेचते थे मिलावटी घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को 300 रुपये किलो की दर से बेचते थे मिलावटी घी
विज्ञापन
फरीदाबाद। अनंगपुर में चलाई जा रही मिलावटी घी की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी ने पुलिस रिमांड मेें कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि फैक्ट्री में 100 रुपये प्रति किलो की लागत से मिलावटी घी बनाई जाती थी। गिरोह के बदमाशों ने मिलावटी घी को बाजार में खपाने के लिए दुकानदारों से संपर्क कर रखा था। आरोपी उन्हें कहते थे कि उनके पास बड़े ब्रांड के घी की फ्रेंचाइजी है। वह दुकानदारों को 300 रुपये किलो के हिसाब से इस मिलावटी घी को बेचते थे। जिस ब्रांड की मांग ज्यादा होती थी आरोपी उसी ब्रांड के डब्बे में इस तैयार माल को पैक करके दुकानदारों को दिया जाता था।
बृहस्पतिवार शाम गांव अनंगपुर में पकड़ी गई फैक्ट्री में पुलिस ने धीरज नगर निवासी रोहित, महावीर, विनोद, संदीप और अतुल को गिरफ्तार किया था। अतुल फैक्ट्री का पूरा कामकाज देखता था। पुलिस ने अतुल से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था। अतुल ने पूछताछ में बताया कि वे फैक्ट्री में साधारण वनस्पति घी, रिफाइंड व खुशबू के लिए एक खास तरह का केमिकल या एसेंस मिलाकर मिलावटी देसी घी बनाया जाता था। उनके तैयार माल को आसानी के पहचान पाना काफी मुश्किल था। उसमें दाना व खुशबू बिल्कुल देसी घी जैसी ही होती थी। बड़े बड़े बर्तनों में इसे गर्म करके तैयार किया जाता था। घी को बाजार में खपाने के लिए उन्होंने बड़े दुकानदारों से संपर्क कर रखा था। उनके सप्लायर बाजार के दुकानदारों को बड़े ब्रांड का घी मात्र 300 रुपये किलो में दे देते थे। अतुल ने बताया कि वे करीब छह महीने से इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। आरोपी अभी तक कई हजार किलो नकली घी बाजार में खपा चुके हैं।
ब्रांडेड कंपनियों की फ्रेंचाइजी का करते थे दावा
दुकानदारों से कहते थे कि उनके पास ब्रांडेड घी कंपनियों की फ्रेंचाइजी है। आरोपियों के पास कई ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, डब्बे व सील बरामद थी। फैक्ट्री में मांग के हिसाब से डिब्बों को तैयार किया जाता था। वहीं फैक्ट्री के मालिक की तलाश अभी जारी है। पुुलिस ने अतुल को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।