फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admission will be done on 9270 seats in government and private colleges

Faridabad News: सरकारी और निजी कॉलेजों में 9270 सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 13 Jun 2023 07:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jun 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 9270 seats in government and private colleges
-17 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया हो जाएगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 11 सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों की 9270 सीटों पर 17 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दोबारा से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले 5 जून से आवेदन फॉर्म भरने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में उसे निदेशालय की ओर से निरस्त कर दिया गया था। अब दोबारा से जिले के 11 महाविद्यालय के करीब 9270 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसे लेकर महाविद्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
जिले में सात राजकीय, तीन राजकीय पोषित और एक निजी महाविद्यालय है। इन महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में करीब 9270 सीट है। इन सीटों के लिए 17 जून शनिवार से ऑन लाइन दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत महाविद्यालयों की विभिन्न टीमें गठित करने का काम शुरू हो गया है। दाखिले को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारी तैयारी कर रहे हैंं।
विज्ञापन




आवेदन के दौरान ये दस्तावेज रखें साथ

10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, वेटेज प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, खाते वाले बैंक का नाम, मोबाइल नंबर, स्केन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र आवेदन के समय बरतें सावधानी

-छात्र पोर्टल पर जाकर पहले अपना पंजीकरण करे।
-अगले स्टेप में अपनी योग्यताएं भरें।

-अपना पसंदीदा कॉलेज या कोर्स को चयनित करें।
-विद्यार्थी कैटेगरी वाइज निर्धारित पंजीकरण शुल्क राशि का भुगतान करें।

--------



जिले के स्नातक महाविद्यालयों में सीटों पर एक नजर

महाविद्यालय - सीटें
राजकीय महाविद्यालय (सेक्टर-16) - 2080

राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-16) - 680
राजकीय महाविद्यालय (खेड़ी गुजरान) - 360

राजकीय महाविद्यालय (तिगांव) - 740
राजकीय कन्या महाविद्यालय (नचौली) - 160

राजकीय कन्या महाविद्यालय (मोहना) - 200
राजकीय कन्या महाविद्यालय (बल्लभगढ़) - 400

डीएवी शताब्दी कॉलेज (एनएच-3) - 1940
दयानंद महिला कॉलेज (एनएच-3) -1330

अग्रवाल कॉलेज ( बल्लभग) - 1380



महाविद्यालय में दाखिले का शेड्यूल
- महाविद्यालय प्रोफाइल 12 से 15 मई तक भरना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन (प्रवेश पोर्टल) 17 से 28 जून तक।
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 17 से 30 जून

- पहली मेरिट लिस्ट 5 से 20 जुलाई

- फीस जमा करना (पहली मेरिट सूची)
- दूसरी मेरिट लिस्ट (पोर्टल पर होगा अपलोड )
- शिक्षण अवधि 21 जुलाई से बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed