{"_id":"666c7dea287c29539108b6f0","slug":"admission-will-be-done-in-shaheed-bhagat-singh-college-on-240-seats-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26048-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 240 सीटों पर शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 240 सीटों पर शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में होंगे दाखिले
विज्ञापन
- 28 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है सेक्टर 23 का को-एड महाविद्यालय
- साल 2024-25 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी खेड़ी गुजरान में करेंगे शिक्षा ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-23 स्थित बिजली मुख्यालय की करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन पर राजकीय को-एड महाविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। इस महाविद्यालय का कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा, लेकिन इस साल विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए वेबसाइट को खोल दिया गया है। एक साल तक विद्यार्थियों खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसको लेकर खेड़ी गुजरान महाविद्यालय की ओर से तैयारी कर ली गई है।
सेक्टर-23 के आसपास करीब चार लाख की घनी आबादी के बीच बनने वाले इस महाविद्यालय से सैकड़ों छात्रों का उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार ने बिजली विभाग की इस जमीन को शिक्षा विभाग को ट्रांसफर करा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जमीन की कीमत करीब 53 करोड़ रुपये दे दी है। वहीं इस कॉलेज का निर्माण 28 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। कॉलेज के निर्माण होने से यहां के छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए दूरदराज की शिक्षण संस्थानों में जाना नहीं पड़ेगा। इस महाविद्यालय का नाम शहीद भगत सिंह रखा जाएगा।
इस साल दाखिले हुए शुरू
खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस साल 2024-25 में सेक्टर 23 में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज का अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इस कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी एक साल तक गांव खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी अभी दो कोर्स में दाखिला ले सकते है। कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा विषयों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में 160 सीटों के साथ तथा कॉमर्स स्ट्रीम में भी 80 सीटों के साथ कॉलेज शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा लाभ
सेक्टर-23 में सरकारी कॉलेज बनने से बल्लभगढ़ विधानसभा ही नहीं एनआईटी विधानसभा के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस कॉलेज से सेक्टर-23, 22, 55, संजय कॉलोनी, जीवन नगर, पर्वतीय कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी। सेक्टर-23 सहित आसपास के इलाके में काफी संख्या में कंपनी बनी हुई है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग काम करते हैं। उन लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होगी। अभी सरकारी कॉलेज दूर होने की वजह से वह बच्चों को आगे पढ़ा नहीं पाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
सेक्टर-23 में छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस साल से दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र दो कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
- मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री
महाविद्यालयों में स्नातक की सीटें
सेक्टर-16 स्थित राजकीय महाविद्यालय में - 2140 सीटें
सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय - 680
खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय - 360
तिगांव स्थित राजकीय महाविद्यालय- 700
नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय - 320
मोहना स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय - 260
बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय - 720
एनएच-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज - 1809
स्थित-5 स्थित दयानंद महिला कॉलेज -1310
बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज - 2300
सेक्टर 23 स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज - 240