फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   admission

यूथ::::: आइटीआई में 23 तक चलेगी दाख़िला प्रक्रिया

Sun, 17 Aug 2025 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
admission
आईटीआई में 23 तक चलेगी दाख़िला प्रक्रिया
विज्ञापन

-रिक्त सीटों पर मिलेगा छात्रों को सुनहरा अवसर, 24 अगस्त तक करना होगा सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाख़िलों के लिए प्रक्रिया जारी है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। राजकीय आईटीआई हथीन के प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया 4 राउंड की काउंसिलिंग होने के बाद शुरू की गई है।
पहले दिन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में रिक्त सीटें दर्शाई गईं। अब छात्र जिस भी संस्थान में रिक्त सीट है, वहां ऑनलाइन फ़ॉर्म भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। दाख़िलों की प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। जो छात्र आईटीआई में दाख़िले से वंचित रह गए हैं, वे अब अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आईटीआई में छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। 23 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाख़िले के लिए रैंक मेरिट कार्ड जनरेट किए जाएंगे। इस अवधि में मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर दाख़िले होंगे। 24 अगस्त तक सत्यापन के बाद फ़ीस भरी जाएगी।
विज्ञापन



इन दस्तावेज़ों की होगी ज़रूरत

प्रार्थी को 8वीं, 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फ़ोन (ओटीपी के लिए), स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का), पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed