{"_id":"687a8e0f57cbb043fb0fa307","slug":"admission-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116287-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ:: राजकीय कॉलेज में 320 सीटों में से अभी 219 सीटें खाली, ओपन काउंसलिंग से हो रहे हैं दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ:: राजकीय कॉलेज में 320 सीटों में से अभी 219 सीटें खाली, ओपन काउंसलिंग से हो रहे हैं दाखिले
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में 320 सीटों में से अभी भी 219 सीटें खाली, ओपन काउंसलिंग से हो रहे हैं दाखिले
संवाद न्यूज़, हथीन। शहीद राजकंवर डिग्री कॉलेज स्वामिका में इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया सुस्त है। स्थिति यह है कि कॉलेज की 320 सीटों में से अभी तक मात्र 101 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। इस तरह 219 सीटें अभी भी रिक्त हैं। अब रिक्त सीटों पर 24 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क भरकर छात्र दाखिला ले सकेंगे। वर्तमान शेड्यूल के मुताबिक दाखिले 31 जुलाई तक होने हैं। उसके बाद भी दाखिला की तिथि बढ़ सकती है। पिछले साल 25 सितंबर तक दाखिले हुए थे।
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले कम होने का मुख्य कारण प्रोफेशनल कोर्सेज एवं कंपार्टमेंट, री-एग्ज़ाम के परीक्षा परिणाम घोषित न होना है, जिसके कारण बहुत-से छात्र परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं और दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। यह स्थिति हर वर्ष देखने को मिलती है। अधिकांश छात्र ओपन काउंसलिंग के माध्यम से ही दाखिला लेते हैं। जैसे-जैसे काउंसलिंग आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे लगभग 80 प्रतिशत सीटें भर जाती हैं। अभी तक शहीद राजकंवर राजकीय डिग्री कॉलेज स्वामिका, हथीन में बीए की 160 सीटों में से 85, बीएससी की 80 सीटों में से 10 एवं बीकॉम की 80 सीटों में से मात्र छह सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। कॉलेज के प्राचार्य जे.पी. कौशिक ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट का समय समाप्त हो चुका है। अब कॉलेज में फिजिकल ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है।