{"_id":"6adb9d637bb427a0b309c941","slug":"admission-dates-for-government-colleges-extended-now-open-until-november-1st-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83549-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब एक नवंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब एक नवंबर तक मौका
विज्ञापन
आठ कॉलेजों में 10 प्रतिशत सीटें खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी एक नवंबर तक दाखिला ले सकेंगे। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारण से पहले दाखिला नहीं ले पाए थे।
जानकारी के अनुसार जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में यूजी पाठ्यक्रमों की करीब 10 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की तारीख बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अब आवेदन और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। दाखिले की बढ़ाई गई तारीख के तहत विद्यार्थी यूजी और पीजी के पहले से लेकर चौथे वर्ष तक में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी वजह से तय समय सीमा में दाखिला नहीं ले सके थे, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तारीख बढ़ने से कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिले की संभावना बढ़ेगी। वहीं, विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक और अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित राजकीय महाविद्यालय से दाखिले की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की जानकारी लेकर एक नवंबर तक अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।