{"_id":"69a09c5c3de2539d710ab217","slug":"administrations-strictness-on-illegal-mining-in-the-district-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110199-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती
विज्ञापन
-दो माह में कई मामले पकड़ते हुए आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध रुप से होने वाली खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त प्रयास शुरु कर दिया है। लगातार दो माह से चल रहे अभियान के दौरान प्रशासन ने कई स्थानों पर छापा मारकर ओवरलोडेड वाहन, बिना ई-रवाना के वाहन संचालन, बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास तथा निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के मामलों में 7 लाख 82 हजार 303 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
नवंबर माह में 11 वाहन बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के तथा 11 वाहन बिना ई रवाना के पकड़े जिनसे 3 लाख 88 हजार 500 वसूल किए । अवैध खनन (खुदाई) एवं अवैध स्टॉक पाए जाने पर 2 लाख 93 हजार 803 रुपए जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि अवैध खनन न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन है, बल्कि इससे पर्यावरण और जनजीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। जिला प्रशासन इस दिशा में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में खनन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।