{"_id":"69727cac6feb868e26088dbd","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-colonies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61095-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
10 और 15 एकड़ में बनी दो कॉलोनी ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के कैलगांव और सीकरी के राजस्व क्षेत्र में डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई दो अनधिकृत कॉलोनियों में की गई जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 25 एकड़ बताया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर बनी 9 पक्की संरचनाएं, 2 औद्योगिक शेड, 4 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और 12 चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। डीटीपी यजन चौधरी के अनुसार ये सभी निर्माण बिना अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों में किए गए थे।
कार्रवाई के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डीटीपी विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई फोटो व वीडियो भी रिकॉर्ड के लिए रखे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी या स्थान पर घर न बनाए, जमीन खरीदने से पहले उसके दस्तावेज की जांच ठीक से कर ले। संशय होने पर डीटीपी विभाग या राजस्व विभाग से जानकारी ली जा सकती है।