{"_id":"660a7e87a7794bdb78053d96","slug":"administration-should-control-the-sale-of-illegal-liquor-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22632-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाए प्रशासन: अनुराग अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाए प्रशासन: अनुराग अग्रवाल
Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
- प्रदेश के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपायुक्त, अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कड़े दिशा-निर्देश दिए। अनुराग अग्रवाल ने 25 मई को फरीदाबाद में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए अधिकारियों से शराब की अवैध बिक्री पर पूरी तरह से लगाम लगाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है। अधिकारी इस दौरान आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालना करें और कराएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लोकसभा आम चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव से पहले बार-बार रिहर्सल करवाने पर जोर दिया, जिससे चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में जिला उप निर्वाचन अधिकारी आनंद शर्मा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार, डीआरओ बिजेंद्र राणा सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आम चुनाव के दौरान संदिग्ध लोगों व स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए प्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है। पुलिस प्रशासन सहित आबकारी विभाग की ओर से शराब के वैध वेंडर व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। बिक्री पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग की जांच में पुलिस विभाग उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
मतदान केंद्र शिफ्ट करवाने के लिए करें रिपोर्ट
मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी संबंधित सभी मतदान केंद्रों का मौका मुआयना करें। यदि मतदान केंद्र में बेहतर व्यवस्था न हो। मतदान केंद्र को कहीं शिफ्ट करवाना है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करें ताकि समय पर उस मतदान केंद्र को शिफ्ट किया जा सके।