{"_id":"6a3c2b3a1210ebfda00a30ba","slug":"administration-on-alert-ahead-of-monsoon-dc-inspects-sensitive-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73145-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश के दौरान जलभराव को लेकर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर पास का निरीक्षण करते उपायुक
अंडरपासों में पंपसेट जांच और बैरिकेडिंग के आदेश, पंप ऑपरेटरों 24 घंटे रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएचपीसी अंडरपास, बड़खल फ्लाईओवर, ओल्ड अंडरपास, नीलम फ्लाईओवर, मुगल पुल और बुढ़िया नाले का दौरा कर जल निकासी प्रबंधों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्देश दिए कि शहर के सभी प्रमुख नालों, ड्रेनों और सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा जल का निर्बाध प्रवाह बना रहे। उन्होंने सभी अंडरपासों पर स्थापित पंपसेटों की क्षमता और कार्यशीलता की नियमित जांच करने तथा मानसून के दौरान पंप ऑपरेटरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जल निकासी से जुड़ी सभी मशीनरी और उपकरण पूरी तरह कार्यशील अवस्था में रखे जाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों को अंडरपासों और संवेदनशील स्थानों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपलब्ध डीजी सेटों में पर्याप्त ईंधन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डीसी ने पुलिस और संबंधित विभागों को भारी वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों और अंडरपासों पर प्रभावी बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।