फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration is having a tough time demolishing Banga Farmhouse, action will be taken today using Poklane

Faridabad News: बांगा फार्महाउस को तोड़ने में प्रशासन के छूटे पसीने, आज पोकलेन हो होगी कार्रवाई

Fri, 20 Jun 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration is having a tough time demolishing Banga Farmhouse, action will be taken today using Poklane
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध फार्महाउस को ध्वस्त करने का सिलसिल जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आनंद वन में अरावली की तरफ जा रहे रास्ते पर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए फार्म हाउस पर वन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को प्रशासन बांगा फार्महाउस को तोड़ने के लिए पहुंचा था। प्रशासन ने फार्म का काफी हिस्सा गिरा दिया लेकिन जेसीबी से फार्महाउस के पिलर तोड़ने में परेशानी हो रही थी इसके चलते आज प्रशासन पोकलेन की मदद से फार्म हाउस को ध्वस्त करेगा।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगातार कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ सुबह करीब 10 बजे 10 बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। टीम ने बांगा फार्महाउस का काफी हिस्सा गिरा दिया। लेकिन कुछ निर्माण काफी मजबूत थे इनको तोड़ने में टीम को काफी समय लगा लेकिन पूरा निर्माण नहीं टूट पाया। इसके बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को पोकलेन मशीन की मदद से पिलर व अन्य पक्के निर्माण को तोड़ा जाएगा। इसके साथ ही करीब तीन फार्म हाउस का कुछ हिस्सा टीम ने तोड़ दिया। बचा हुआ भाग आज तोड़ दिया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए आनंद वन की तरफ जा रहे रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की तरफ से 9 टीमें बनाई गई है व 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की दीवार टूटी
जानकारी के अनुसार टीम ने 6 एकड़ में बने बांगा फार्महाउस को काफी हद तक तोड़ दिया था लेकिन फार्महाउस के बीच में बनी बिल्डिंग व पिलर काफी मजबूत निकले। इसके साथ ही दूसरी टीम ने व्हाइट हाउस नाम से बने फार्महाउस की दीवार तोड़ दी। इसके साथ ही एक अन्य फार्म हाउस को तोड़ते समय उसकी दीवार बराबर में बने भवन की छत पर गिर गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कार्रवाई कुछ देर प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed