फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration engaged in polishing the graph before the arrival of PM

पीएम के आने से पहले ग्रेफ को चमकाने में जुटा प्रशासन

Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in polishing the graph before the arrival of PM
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अगस्त को आगमन से पहले प्रशासन ने ग्रेटर फरीदाबाद के चमकाने का काम शुरू कर दिया है। अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं। क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 50 सोसाइटियां है। इनमें करीब डेढ़ लाख लोग निवास करते हैं। गांव वजीरपुर और सेक्टर-88 के आसपास भी काफी संख्या में बसावट हो चुकी हैं लेकिन सालों से लोग जरूरी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। काफी लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लिए है। सीवर, पानी, सड़क की खास व्यवस्था न होने के कारण कई बार लोग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। सेक्टर-88 में बने अम्मा अस्पताल का 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

---
सक्रिय हुए विभाग
पीएम आगमन से पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), नगर निगम और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहित सभी सिविक एजेंसियों ने मिलकर ग्रेटर फरीदाबाद को चमकाने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, एफएमडीए और एचएसवीपी द्वारा सड़कों का निर्माण, सीवर और पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जा रहा है। बिजली निगम द्वारा बेहतर बिजली आपूर्ति के नए फीडर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्षेत्र में सीवर, पानी, सड़क और बिजली आदि की समस्या होने के कारण निवेशक यहां निवेश करने से बचते थे। पीएम आगमन से पहले यहां अब तेजी काम चल रहा है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
- श्याम कौशिक, वृंदा प्रॉपर्टी
---
क्षेत्र में सीवर, पानी , सड़क और बिजली की समस्या थी, इसमें सुधार आने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम और एफएमडीए ने काम शुरू कर दिया है। लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- सुरेश परमार, स्थानीय निवासी
सेक्टर-88 के आसपास की सड़के बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी।
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed