फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration appointed duty magistrates for Khori village

प्रशासन ने खोरी गांव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Administration appointed duty magistrates for Khori village
फरीदाबाद। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में गांव खोरी में तोड़फोड़ को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त यशपाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि खोरी क्षेत्र में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के तहत अतिक्रमण हटाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्षेत्र में कभी भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। क्षेत्र में धारा 144 पहले ही लगाई जा चुकी है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार पुलिस बल की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करना है। आदेशों की पालना बेहतर ढंग से हो और किसी भी तरह का जान का नुकसान न हो इसका हमें बेहतर ढंग से ध्यान रखना है। बैठक में उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीम इंचार्ज व पुलिस अधिकारियों से तालमेल करवाते हुए कहा कि हम सभी को एक टीम की तरह से कार्य करना है। सभी अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान उन्होंने बताया कि कर्रवाई के लिए चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और उनके साथ पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, डीसीपी एनआईटी डॉ. अंशु सिंगला, परमजीत सिंह चहल, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, अनिल कुमार यादव, जयवीर राठी डीसीपी क्राइम, जितेंद्र कुमार कार्यकारी अधिकारी एचएसवीपी व सुरेश हुड्डा डीसीपी ट्रैफिक को नियुक्त किया गया है। प्रशांत अटकन संयुक्त आयुक्त नगर निगम एनआईटी जोन को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 टीमों का भी गठन किया गया है। जिसमें प्रत्येक टीम का एक इंचार्ज व पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। टीम एक में रवि शर्मा अधीक्षक अभियंता नगर निगम व रमेश चंद एसीपी एनआईटी को नियुक्त किया गया है। दूसरी टीम में जीपी वाधवा कार्यकारी अभियंता नगर निगम व सुखबीर सिंह एसीपी बड़खल, तीसरी टीम में ओम दत्त एक्सईएन नगर निगम व दलबीर सिंह एसीपी मुजेसर, चौथी टीम में ओपी कर्दम कार्यकारी अभियंता नगर निगम व जयपाल एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन, पांचवी टीम में मनोज कुमार कार्यकारी अभियंता नगर निगम व सुरेंद्र सिंह एसीपी के तिगांव, छठी में अजय कुमार नायब तहसीलदार तिगांव व सतपाल यादव एसीपी सेंट्रल, सातवीं टीम में राजेंद्र शर्मा डीटीपी फरीदाबाद व मोजीराम एसीपी सराय, आठवीं टीम में कन्हैयालाल नायब तहसीलदार बल्लभगढ़ व अनिल कुमार एसीपी फरीदाबाद, नवीं टीम में जगदीश सरोत एक्सईएन एचएसवीपी व महेंद्र सिंह एसीपी कानूनी व्यवस्था और दसवीं टीम में करण नायब तहसीलदार धौज व पार्वती सिंह एसीपी ट्रैफिक को नियुक्त किया गया है। यशवंत नायब तहसीलदार बड़खल वह दिनेश कुमार नायब तहसीलदार दयालपुर रिजर्व टीम में रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इन सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आईपीसी की धारा 1973 के तहत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की सभी शक्तियां प्रयोग करने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed