फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aditi Tyagi and Aditi Rawat will be honored today

Faridabad News: अदिति त्यागी व अदिति रावत आज होंगी सम्मानित

Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aditi Tyagi and Aditi Rawat will be honored today
सीएम कप का भी किया जाएगा उद्घाटन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम में सम्मानित करेंगे। इसी क्रम में फरीदाबाद की दो लॉन टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिले की अदिति त्यागी और अदिति रावत को सोमवार को मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का गौरव हासिल होगा। साथ ही उन्हें इसके लिए सरकार की ओर से छह-छह लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाएगी। इसके साथ ही सोमवार को ही मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सीएम कप प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। जहां पर कई सारे खेलों में फरीदाबाद सहित हरियाणा के तमाम जिलों से आए खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों के लिए जिले में ट्रायल बीते पांच फरवरी को कई खेल स्टेडियमों में आयोजित किए गए थे। बतादें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक नहीं बल्कि दो-दो पदक अपने नाम किए थे। इनमें अदिति रावत ने हरियाणा टीम की कप्तानी करते हुए टीम इवेंट और मिक्स डबल्स दोनों प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा अदिति त्यागी ने टीम इवेंट और महिला डबल्स में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed