{"_id":"6ae2385f1d7f2d954a0e77df","slug":"aditi-rawat-reaches-the-pre-quarterfinals-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83990-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अदिति रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अदिति रावत
विज्ञापन
जापान की यूका मत्सुमितो को सीधे सेटों में हराया, पहले दौर में हमवतन खिलाड़ी को दी थी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लॉन टेनिस खिलाड़ी अदिति रावत ने सिंगापुर में आयोजित डब्ल्यू-15 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अदिति ने जापान की खिलाड़ी यूका मत्सुमितो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों सेटों में अदिति ने संयमित खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया।
इससे पहले अदिति ने टूर्नामेंट के पहले दौर में हमवतन अमोदिनी नायक को शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में अदिति ने पहला सेट 7-6 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 6-2 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया था। लगातार दो मुकाबलों में जीत के साथ अदिति ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत की है।