फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aditi and Sunil assured of bronze medal in tennis

Faridabad News: अदिति और सुनील ने टेनिस में कांस्य पदक किया पक्का

Sun, 09 Feb 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Aditi and Sunil assured of bronze medal in tennis
राष्ट्रीय खेलों में मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की टेनिस टीम की ओर से खेलते हुए जिले की अदिति रावत और सोनीपत के सुनील कुमार ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर कांस्य पदक पक्का किया। इसके अलावा अदिति रावत ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।


सेक्टर-12 स्थित टेनिस अकादमी के निदेशक संजय सिंह मार ने बताया कि शनिवार को अदिति और सुनील ने मिश्रित युगल का क्वार्टर फाइनल मैच खेला। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की टीम से खेल रहे पार्थ अग्रवाल और कशिश भाटिया को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक पक्का कर लिया। इसके अलावा अदिति रावत ने महिला टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की दीया चौधरी को 6-1, 7-6(8-6) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को अदिति और सुनील मिश्रित युगल का सेमीफाइनल मुकाबला और अदिति महिला टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed