फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Adhoc committee approved the draft of wardbandi of the corporation

एडहॉक कमेटी ने निगम की वार्डबंदी के ड्राफ्ट को दी मंजूरी

Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Adhoc committee approved the draft of wardbandi of the corporation
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार को एडहॉक कमेटी के सामने नगर निगम वार्डबंदी का ड्राफ्ट रखा गया जिसे कमेटी ने स्वीकृत दे दी है। अब इसी अनुसार वार्डों की सीमा को तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक वार्ड की जनसंख्या करीब 58 हजार होगी।
विज्ञापन

वार्डबंदी की एडहॉक कमेटी के प्रधान उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर बाद कमेटी की बैठक हुई। इसमें निगम आयुक्त यशपाल यादव ऑनलाइन जुड़े जबकि बैठक में मेयर सुमनबाला, पार्षद दिनेश, उमा, वार्डबंदी के सलाहकार रवि सिंगला समेत अन्य लोग शामिल थे। इसमें नगर निगम के वार्डों का नए सिरे से गठन करने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि कमेटी ने ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसे सरकार को नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि निगम से कहा गया है कि वार्ड का नक्शा समेत अन्य की दोबारा से जमीनी स्तर पर जांच कर लें। उन्होंने बताया कि वर्तमान सर्वे के अनुसार निगम क्षेत्र की जनसंख्या करीब 26 लाख है। ऐसे में एक वार्ड की जनसंख्या 58 हजार के आसपास होगी। जितेंद्र यादव ने बताया कि सरकार ने नए वार्ड की अधिसूचना पहले की जारी कर दी थी। इसके तहत अब 45 वार्ड हो गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं समेत 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस बार ग्रेटर फरीदाबाद के 24 गांवों भी निगम में शामिल हैं। वहीं, नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल 12 फरवरी तक रहा। वार्डबंदी के सर्वे के अनुसार मौजूदा वार्डों में भारी फेरबदल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम का दायरा लगातार बढ़ रहा है। निगम गठन के दौरान साल 1994 में 24 वार्ड थे। इसके बाद इसका दायरा बढ़ गया और सेक्टर समेत गांव जुड़ गए। साल 2001 में 35 वार्ड हो गए जबकि साल 2015 में निगम क्षेत्र 40 वार्ड हो गए। अब नगर निगम क्षेत्र में 24 और गांव जुड़ गए हैं। सर्वे में निगम क्षेत्र की आबादी करीब 26 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed