फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional Chief Secretary reviewed in detail with Deputy Commissioners

Faridabad News: अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपायुक्तों के साथ विस्तार से की समीक्षा

Tue, 19 Aug 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary reviewed in detail with Deputy Commissioners
- डीसी विक्रम सिंह ने एसीएस को फरीदाबाद जिले से संबंधित कार्यों की जानकारी कराई उपलब्ध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गृह विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक लेते हुए हुए एग्री स्टैक, जनगणना, मॉर्डन राजस्व रिकॉर्ड रूम, लंबित इंतकाल, मुख्यमंत्री की घोषणाओं, वसीका नवीस सूचना सहित एक दर्जन एजेंडों बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी विक्रम सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए और अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा को जिला फरीदाबाद से संबंधित कार्यों बारे जानकारी उपलब्ध कराई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि एग्री स्टैक के माध्यम से किसानों की भूमि से संबंधित सारा डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकेगा, जिसके लिए किसानों की रजिस्ट्री करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रोजेक्ट को प्रदेशभर के सभी गांवों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मास्टर ट्रेनर की ओर से पटवारियों और सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने 15 सितंबर तक कार्य पूरा करवाने का टारगेट निर्धारित किया।
विज्ञापन




सभी कार्य को गंभीरता से पूरा करवाएं अधिकारी
डीसी विक्रम सिंह ने वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि वे लंबित इंतकाल को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि ततीमा अपडेशन बहुत की महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेते हुए पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्त डाटा अपडेट रखें और मांगी गई रिपोर्ट जल्द से जल्द भिजवाएं और यह सुनिश्चित करें कि जिला से संबंधित कोई भी रिपोर्ट पेंडिंग न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि नक्शा पास करने से संबंधित कार्य निर्धारित स्थान पर अधिकृत व योग्य व्यक्ति द्वारा ही किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाधिकृत व अयोग्य व्यक्ति द्वारा नक्शे पास करने से संबंधित कार्य न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मॉर्डन राजस्व रिकॉर्ड रूम, लंबित इंतकाल, मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित अन्य बिंदुओं व पहलुओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed