फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses will be run from the district towards UP on Diwali and Bhai Dooj.

Faridabad News: दीपावली और भाई दूज पर जिले से यूपी की ओर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 20 Oct 2024 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run from the district towards UP on Diwali and Bhai Dooj.
रोडवेज ने तैयार की रणनीति, 15 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। दूर दराज में रहने वाले लोगों को अपने घर जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज की ओर से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसके लिए उनकी ओर से रणनीति तैयार कर ली गई है। साथ ही चालक व परिचालकाें की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं।



डिपो से हर रोज करीब 150 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें लोकल रूट के अलावा लंबे रूट की बसें भी शामिल हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। फरीदाबाद औद्योगिक हब होने के चलते ज्यादा संख्या में लोग दूर दराज से अपने परिवार के लोगों को छोड़ कर रह रहे हैं। वह लोग त्योहार पर अपने परिवार के पास जाते हैं। उन लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर डिपो की ओर से रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

----

आगरा-अलीगढ़ रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

औद्योगिक नगर में सबसे ज्यादा लोग यूपी के रहते हैं। जिसमें आगरा, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, इटावा आदि हैं। हर रोज इन रूटों पर डिपो की ओर से करीब 30 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन त्योहारी सीजन में इन बसों की संख्या 50 हो जाती है। डिपो की ओर से 15 से 20 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसमें सबसे ज्यादा अलीगढ़ और आगरा की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

त्योहारी सीजन के चलते चालक व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गईं हैं। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दीपावली और भाई दूज पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए बिना समय सारणी के ही बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed