फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses will be run for Haridwar on Ganga Dussehra

Faridabad News: गंगा दशहरा पर हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 26 May 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run for Haridwar on Ganga Dussehra
बल्लभगढ़ बस स्टैंड से मिलेंगी बसें, यात्रियों को होगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर 5 जून को गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। बसें 4 जून की रात को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से मिलेंगी।

फरीदाबाद डिपो की तीन बसें प्रतिदिन हरिद्वार के लिए चलती हैं। सुबह 6 बजे और दोपहर 11.30 बजे आने वाली दोनों बसें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से सवारी लेकर जाती हैं। वहीं एक बस रात 8.15 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से चलती है। यह बस 8.30 बजे एनआईटी बस स्टैंड से सवारी लेकर जाती है। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के चलते रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसके चलते यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी तो उनकी ओर से अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed