फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Addiction of playing games on mobile took student's life

मोबाइल पर गेम खेलने की लत ने ली छात्र की जान

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Addiction of playing games on mobile took student's life
फरीदाबाद। सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार भाग-2 निवासी छात्र अंकित (11वीं) ने शुक्रवार की शाम पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई थी और मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंकित (17) पास स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अंकित को मोबाइल पर गेम करने की लत लग गई थी। इसके चलते पढ़ाई में मन नहीं लगता था।
विज्ञापन

मोबाइल नहीं देने पर मानसिक तनाव में रहने लगा। इससे परिवार के लोग परेशान थे। मोबाइल गेम खेलने की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सक से भी संपर्क किया था। काउंसिलिंग भी कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम कमरे में था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिजनों ने देखा तो पंखे में लगे फंदा से लटका मिला। फिलहाल पल्ला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed