फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken to sell vegetables and fruits at a higher price than fixed

तय से ज्यादा दाम पर सब्जियां-फल बेचने पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Apr 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken to sell vegetables and fruits at a higher price than fixed
बल्लभगढ़। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि स्थानीय सब्जी मंडी में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सुबह 5 से 11 बजे तक सब्जियों और फलों की बिक्री की जाएगी। इस दौरान केवल तरपाल बिछाकर बेचने वाले या रेहड़ी वाले ही फल और सब्जियां खरीद सकते हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों के लिए फल व सब्जियां गली, मोहल्ले, कॉलोनी और सेक्टरों में आने वाले रेहड़ी वालों से ही खरीदें। उन्होंने कहा कि सब्जियां व फल तय से ज्यादा रेट पर बेचने वालों की शिकायत तुरंत मार्केट कमेटी के सचिव के कार्यालय में या एसडीएम कार्यालय में करें। उनके खिलाफ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि कोरोना की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार ही फल व सब्जी की बिक्री मंडी में की जा रही है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी प्रात: 5 से 11 बजे तक ही खुलेगी। सब्जी मंडी में खुदरा व रिटेल में माल नहीं बिकेगा। केवल थोक के भाव में ही कारोबार होगा। कोई भी आढ़ती सब्जियां व फल सड़क पर नहीं रखेगा। सब्जी मंडी में सब्जी व फलों की बिक्री के समय के दौरान कोई भी गाड़ी या ट्रैक्टर मंडी परिसर में नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अगर कोई आढ़ती या पल्लेदार मास्क नहीं लगाएगा तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकान के आढ़ती की होगी। उसके खिलाफ सरकार के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकान पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी जाएगी। आढ़ती दुकानों पर सोशल डिस्टेंस रखना और नियमित रूप से अपनी दुकानों को सैनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed