फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against three government and one private bank for not giving loans to street vendors under PM Svanidhi Yojana

खबर का असर : पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी वालों को लोन नहीं देने पर तीन सरकारी और एक निजी बैंक पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against three government and one private bank for not giving loans to street vendors under PM Svanidhi Yojana
Action will be taken against three government and one private bank for not giving loans to street vendors under PM Svanidhi Yojana
फरीदाबाद। नगर निगम के निर्देश देने पर भी कई सरकारी और निजी बैंक रेहड़ी-पटरी वालों को लोन नहीं दे रहे। ऐसे में निगम ने एलडीएम को तीन सरकारी और एक निजी बैंक पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। चारों बैंकों के पास काफी पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन लंबित हैं। अमर उजाला ने इसे मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

नगर निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया अतिरिक्त निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने एलडीएल से चार बैंकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि तीन में तीन सरकारी बैंक हैं। बैंकों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है। इसमें उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को लोन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। बैंक इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में बैंकों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल 13 दिसंबर को अमर उजाला ने ‘गरीबों के सपनों पर बैंक फेर रहे पानी, दस हजार देने में आनाकानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

क्या है योजना
निगम शहर में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। निगम ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें बैंकों से लोन दिलाने का काम कर रहा है। कई ऐसे निजी बैंक है, जिन्होंने एक भी लाभार्थी को इस योजना के लिए 10 हजार रुपये का लोन उपलब्ध नहीं कराया है। कई लोग पैसे के लिए निगम व बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्ज के रुप में दस हजार रुपये तक नहीं मिल पा रहे हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 9000 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 1800 को ही बैंकों से लोन उपलब्ध कराया है। योजना के तहत पहले दस हजार का लोन मिलता है। इस लोन को चुकाने के बाद बीस और 50 हजार रुपये का लोन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed