फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against schools that do not deposit sports funds

Faridabad News: खेल फंड जमा नहीं कराने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Aug 2023 05:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 02 Aug 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against schools that do not deposit sports funds
शिक्षा विभाग की ओर से 20 अगस्त से शुरू होगी खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की ओर से खेल फंड जमा नहीं कराने वालों पर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। इस संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों का ब्योरा मांगा है, जो पिछले पांच साल से खेल फंड जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 2023-24 के दौरान छात्र संख्या के अनुसार सरकारी, निजी और सहायक प्राप्त स्कूलों से खेल निधि राशि का बैंक ड्राफ्ट बनाकर लाना होगा। इसके साथ ही उसकी जानकारी मुख्यालय को भेजनी होगी।
--
15 अगस्त तक खेल फंड जमा करने का निर्देश
शिक्षा विभाग की ओर से 20 अगस्त से आयोजित खेल प्रतियोगिता के लिए 15 अगस्त तक खेल फंड जमा करने का निर्देश जारी किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी तक मात्र 17 स्कूलों ने खेल फंड को जमा कराया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी स्कूल संचालकों को खेल फंड जमा कराने का निर्देश दिया गया है। अगर स्कूल संचालक फंड जमा नहीं कराते हैं, तो स्कूल के बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

--

20 अगस्त से होंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बुधवार को पंचकूला में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और सहायक खेल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी 20 अगस्त से अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की ब्लॉक, जिला व राज्यस्तरीय व अंडर-17, 19 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पिछले वर्ष प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पंचकूला में हुई बैठक में खेल फंड पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अगर कोई स्कूल संचालक खेल फंड जमा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से शिक्षा विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया गया है। - हरवीर अधाना,सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed