फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against illegal commercial buildings

Faridabad News: अवैध व्यावसायिक भवनों पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against illegal commercial buildings
हर सप्ताह कम से कम पांच भवनों की पहचान कर रिपोर्ट कमिश्नर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में अवैध व्यावसायिक भवनों की बढ़ती संख्या पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व हानि और नियमों की अनदेखी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक सप्ताह कम से कम पांच ऐसे व्यावसायिक भवनों की पहचान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट कमिश्नर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

निगम के अनुसार कई क्षेत्रों में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं या भवन निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया है। इससे न केवल निगम को टैक्स और शुल्क के रूप में नुकसान हो रहा है बल्कि शहर की प्लानिंग और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बढ़ती भीड़, पार्किंग की समस्या और अव्यवस्थित बाजारों को लेकर स्थानीय निवासी भी लगातार शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए मुख्य नगर योजनाकार, वरिष्ठ नगर योजनाकार और वरिष्ठ वास्तुकार को अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक मामले में केस-वाइज रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के सुझाव सहित हर शुक्रवार तक आयुक्त कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं होगा बल्कि लगातार निगरानी के साथ चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ नोटिस, जुर्माना और आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed