फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against contractors who are negligent in their work.

Faridabad News: काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against contractors who are negligent in their work.
बल्लभगढ़। खंड स्तरीय लघु सचिवालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ विधायक मूलचंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने, निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं करने या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद मंजूर कराए गए करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से संबंधित फाइलों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इन फाइलों के तहत वार्ड नंबर 40, 41, 42, 43, 45, 46, 3, 4 और 1 सहित अन्य वार्डों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed