{"_id":"6a037b038d64fcf1540d5bfd","slug":"action-taken-against-ticketless-passengers-at-old-railway-stationaction-taken-against-ticketless-passengers-at-old-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69772-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
अप्रैल और मई में अब तक 111 लोग पकड़े, 36960 रुपये का जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्ती दिखाई है। अप्रैल और मई माह में जांच के दौरान कुल 111 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे नियमों के तहत जुर्माना भी वसूला गया। रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 62 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे 20220 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं मई में अब तक 49 यात्री पकड़े गए, जिनसे 16740 रुपये की राशि वसूली गई। दोनों महीनों को मिलाकर कुल 36960 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा रेलवे नियमों का उल्लंघन है और इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है। इसी कारण स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में नियमित रूप से टिकट जांच की जाती है।