फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action on illegal construction in four storey buildings

Faridabad News: चार मंजिला भवनों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Tue, 15 Oct 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal construction in four storey buildings
अचीवर्स काॅलोनी में मकानों में पीछे बनाए गए बाथरूम और स्टोर रूम को तोड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित सैनिक काॅलोनी के अंतर्गत अचीवर्स काॅलोनी में सोमवार को नगर निगम के दस्ते ने आवासीय मकानों में अवैध रूप से बढ़ाए गए निर्माण कार्यों को ढहाया। नगर निगम दस्ते की टीम ने चार-चार मंजिला भवनों पर कार्रवाई की। मकान मालिकों ने खाली छोड़े जाने वाले स्थानों के बजाए अवैध रूप से बाथरूम और स्टोर रूम बना लिए थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई आने वाले दिनों में भी चलेगी। इस दौरान हल्का-फुल्के प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन सुरक्षाबलों के होने के चलते कार्रवाई में बाधा नहीं पहुंची।

उच्च न्यायालय की ओर से प्रदेश भर में कार्रवाई के आदेश हैं। आदेश में मकानों में अवैध रूप से कराए गए अतिरिक्त निर्माण पर कार्रवाई करनी है। नगर निगम ने बृहस्पतिवार से शहरभर में कार्रवाई शुरू की गई थी। पहले चरण में आवासीय सेक्टरों के मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। इनमें कांग्रेस और भाजपा नेताओं के कार्यालयों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा आवासीय सेक्टरों में किए गए अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

सोमवार सेक्टर-49 स्थित करीब 6 मकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन से चार मंजिल बनाए गए मकानों में अवैध रूप से निर्माण कार्यों पर नगर निगम की जेसीबी चली। साथ ही टीमों ने ऊपरी मंजिलों पर मैनुअल तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-49 के सैनिक कालोनी के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण में करीब 6 मकानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार काे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग स्वयं मकानों में अवैध निर्माण को हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed