फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action on five including a doctor for gender test

Faridabad News: लिंग जांच करने पर एक डॉक्टर समेत पांच पर कार्रवाई

Mon, 24 Apr 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Action on five including a doctor for gender test
-स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के अलीगढ़ में की कार्रवाई, 5 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को अलीगढ़ यूपी (इगलास) में भ्रूण लिंग जांच करते हुए डॉक्टर समेत पांच को पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान अस्पताल से भारी मात्रा में गर्भपात की दवाइयां भी प्राप्त हुई हैं। विभाग ने इसे जब्त कर लिया है।


पीएनडीटी इंचार्ज डॉक्टर मानसिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि अलीगढ़ के इगलास स्थित विजय हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड में गर्भ में पल रहे लड़का-लड़की की जांच की जाती है। इस पर फरीदाबाद पीएनडीटी की टीम बनाई गई। टीम सोमवार को एक गर्भवती महिला को लेकर गई। डॉक्टर जांच के लिए मान गए। जांच की एवज में डॉक्टरों ने महिला से 30,000 रुपए मांगे। स्वास्थ्य विभाग के इशारा पर महिला ने डॉक्टरों को पैसे दे दिए, जैसे ही आरोपियों ने जांच शुरू की विभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। विभाग ने जांच और गर्भपात की दवाइयों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन



डॉ. मानसिंह ने बताया कि जांच करते हुए पकड़े जाने पर भीड़ का फायदा उठाकर आशीष मौके से फरार हो गया, जबकि डॉ. ललित उपाध्याय, सोनू और एजेंट विजेंद्र (महिलाओं को जांच के लिए अस्पताल पहुंचाने वाला) को मौके से दबोच लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आशीष, डॉ. ललित उपाध्याय, सोनू और एजेंट विजेंद्र और अस्पताल मालिक डीके गोयल के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएनडीटी इंचार्ज के मुताबिक समय-समय पर गर्भ में लड़का-लड़की की जांच और गर्भपात की दवाइयां देने वालों की जांच की जा रही है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
साल 2023 में हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग साल 2023 में लगातार गर्भपात की दवाओं और लिंग जांच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। मेडिकल स्टोर और अस्पतालों की जांच जारी है। जनवरी में करीब 5 मेडिकल स्टोर, फरवरी में 6, मार्च में 6 और अप्रैल में 2 मेडिकल स्टोर की जांच की गई है। इसके अलावा अप्रैल में फरीदाबाद के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश में 2 जगहों पर छापेमारी कर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा सोनीपत और मध्य प्रदेश में भी टीम छापेमारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed