{"_id":"6a46ba4159217759f1056093","slug":"action-against-women-soliciting-money-for-illicit-activities-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73872-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत कार्य के लिए पैसे मांगने वाली महिलाओं पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत कार्य के लिए पैसे मांगने वाली महिलाओं पर कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के नीचे चार महिलाओं की ओर से लोगों से गलत कार्य के लिए पैसे मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी बल्लभगढ़ ने बस अड्डा पुलिस चौकी को वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीसीपी के आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रही चारों महिलाओं की पहचान कर उन्हें तलाश लिया। पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
साथ ही पुलिस ने महिलाओं को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में यदि वह दोबारा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाई जाती हैं या लोगों से अवैध रूप से पैसे मांगती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।