{"_id":"6a2c538f50ef7ef4ab044674","slug":"action-against-encroachment-in-the-main-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72227-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
बल्लभगढ़ मैन बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई में एसडीओ राहुल गिल, जेई असलम सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने बाजार में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया और उन स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां पार्किंग मार्किंग होने के बावजूद अवैध कब्जे किए गए थे।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती थी। संयुक्त आयुक्त ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।