{"_id":"64d4debb6a23c2fd0a037964","slug":"acp-vinods-team-was-the-winner-in-the-handball-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11132-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में एसीपी विनोद की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में एसीपी विनोद की टीम रही विजेता
विज्ञापन
व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस व सीटीएम की तरफ से हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसीपी विनोद की टीम विजेता रही। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर सेक्टर-8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन और सीटीएम अमित मान द्वारा सेक्टर 12 स्थित खेल स्टेडियम में हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। ताकि युवा वर्ग नशे को छोड़कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल और एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने कहा कि खेलकूद से हमें बहुत से फायदे पहुंचते हैं। इससे हमारा मानसिक के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नियमित रूप से व्यायाम करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, प्रधान जितेंद्र तंवर, सचिन गोयल, रमेश शर्मा रवि रावत मौजूद रहे।