{"_id":"648f51dcac06c0bd930609e4","slug":"acp-tells-people-about-ways-to-prevent-cybercrime-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7091-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसीपी ने लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसीपी ने लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए
Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन और आरडब्ल्यूए सेक्टर-29 (हुड्डा) स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसीपी अभिमन्यु गोयत ने साइबर अपराध के बारे में बताया। साइबर ठगी से बचाव के उपाय व ठगी होने पर पुलिस की सहायता तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने सहित अन्य जानकारी दी।
एसीपी ने बताया कि वर्तमान समय में आसानी से लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। मिनटों में लोगों के खाते से लाखों गायब हो रहे हैं, लेकिन जानकारी रही तो इससे बचा जा सकता है। इसी संदर्भ में सेक्टर-29 स्थित सामुदायिक भवन में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सेक्टर के लगभग 50 से ज्यादा लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा, कुछ लोगों ने सवाल भी किये तो वहीं कुछ लोगों ने एसीपी को ठगी का शिकार होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भी दी। कार्यक्रम में सेक्टर-29 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी नारायण सिंह और एसके सिंघल, एसपी चौधरी देनीराम, राजीव गोयल सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।
-- -- -
केबीसी के नाम पर होती है ठगी
कार्यक्रम का शुभारंभ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा सेक्टर-28 पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु मित्र और एसीपी एसीपी अभिमन्यु गोयत का सम्मान किया। एसीपी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें और पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर कॉल करें। नौकरी और केबीसी के नाम पर सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में जागरूक रहकर स्वयं के साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान जनकल्याण सेवा समिति हरपाल त्यागी. मनीष तेजपाल, मुकेश खंडेलवाल, दीपक यादव, सत्यवीर दहिया, अशोक खुराना, प्रणव चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
लोगों से बातचीत
सेक्टर के लोगों की जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया, भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
-अशोक सिंघल, आरडब्ल्यूए प्रधान
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जानकारी के अभाव में साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पुलिस के समक्ष अपने-अपने सवाल रखे।
-सुबोध नागपाल, महासचिव
-- -- -- -- -
आज के दौर में जागरूकता बेहद जरूरी है, छोटी सा लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, कार्यक्रम में बहुत जानकारी मिली।
-छाया गुप्ता, स्थानीय निवासी।
-- --
साइबर क्राइम के बारे में आज भी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन बेहद जरूरी है।
-अनुराधा राय, स्थानीय निवासी।