{"_id":"689e31f88add084f020305c4","slug":"acp-and-police-spokesperson-will-be-awarded-with-police-medal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49223-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसीपी व पुलिस प्रवक्ता को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसीपी व पुलिस प्रवक्ता को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान फरीदाबाद पुलिस के एसीपी सराय राजेश कुमार और पुलिस प्रवक्ता एसआई यशपाल सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को पुलिस विभाग में कार्यरत रहते हुए उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जा रहा है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक के लिए हर जिले से कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भेजे जाते हैं। इनमें उन पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाता है जिनकी एसीआर बेहतर हो। उन्होंने बतौर पुलिसकर्मी विभाग में बेहतर सेवाएं दी हों। वे अपने काम में ईमानदार हों। सर्विस रिकॉर्ड साफ-सुथरा हो। पब्लिक डीलिंग में उन्होंने बेहतर काम किया हो। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में फरीदाबाद के एसीपी सराय राजेश कुमार और पुलिस प्रवक्ता एसआई यशपाल को पुलिस पद के लिए चुना गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा ।
पुलिस विभाग का कहना है कि इन दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा के दौरान अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी तथा उल्लेखनीय कार्यों से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। अपराध नियंत्रण, जनता से समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने दोनों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।