{"_id":"688bb93fd88575541a009184","slug":"acid-was-thrown-on-cows-in-nirabhali-village-hindu-organizations-expressed-anger-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48319-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निराभली गांव में गोवंश पर तेजाब डाला, हिंदू संगठनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निराभली गांव में गोवंश पर तेजाब डाला, हिंदू संगठनों ने जताया रोष
विज्ञापन
तेजाब से झुलसा गोवंश मरा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। निराभली गांव में किसी ने एक गोवंश पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तेजाब से झुलसे इस बेजुबान जानवर की कुछ समय बाद दर्दनाक मौत हो गई। इस अमानवीय घटना को लेकर गांव में आक्रोश है।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। बजरंग दल से जुड़े और हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी निराभली गांव पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को हिंदू धर्म की गहरी आस्था पर चोट बताते हुए कहा कि यह कृत्य बेहद निंदनीय है। गोवंश को तेजाब से जलाना न सिर्फ अमानवीय बल्कि हिंदू धर्म के मूल्यों का अपमान है। हम इस पर रोष व्यक्त करते हैं और मांग करते हैं कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
बिट्टू बजरंगी ने आगे कहा कि यदि पुलिस समय रहते दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांववासियों की मांग है कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।