फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Acid thrown on brother and sister during a fight, they suffered burn injuries.

Faridabad News: लड़ाई-झगड़े के दौरान भाई-बहन पर फेंका एसिड, झुलसे

Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on brother and sister during a fight, they suffered burn injuries.
दूसरे पक्ष का एक युवक भी झुलसा, पुलिस को अब तक नहीं मिली शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार रात को हुए लड़ाई-झगड़े के दौरान भाई-बहन के ऊपर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। वहीं दूसरे पक्ष के एक युवक के ऊपर एसिड गिरने की सूचना मिली है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अभी पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।

पुलिस के अनुसार भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक मकान में तीन भाई-बहन रहते हैं। जबकि उसके चचेरे भाई-बहन और चाचा सेक्टर-72 स्थित नीमका गांव में रहते हैं। आरोप है कि सोमवार को भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले युवक की पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसने इसकी सूचना गांव नीमका में रहने वाले चाचा और चचेरे भाई-बहन को दी। सभी भगत सिंह कॉलोनी पहुंचकर पड़ोसियों से बात कर रहे थे। तभी आरोपियों ने गर्म दूध और एसिड फेंक दिया। इससे दोनों चचेरे भाई-बहन झुलस गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति एसिड से झुलस गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी उनको दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed