Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Acharya Lokesh delivered a message of world peace at the British House of Lords

Faridabad News: आचार्य लोकेश ने ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स में दिया विश्व शांति संदेश

Fri, 06 Nov 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Acharya Lokesh delivered a message of world peace at the British House of Lords
फोटो -
विज्ञापन

आचार्य लोकेश ने ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स में दिया विश्व शांति संदेश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अहिंसा विश्व भारती द्वारा वैश्विक शांति सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जैन आचार्य लोकेश ने अपने संबोधन के माध्यम से विश्व शांति, अहिंसा, आपसी सद्भावना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस वैश्विक शांति सम्मेलन का उद्घाटन किया। अहिंसा विश्व शांति संस्थ की ओर से जारी विज्ञप्ति की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आज विश्व अनेक चुनौतियों, संघर्षों और तनावों से गुजर रहा है। ऐसे समय में शांति, सद्भावना और विकास मानवता के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता हैं। आचार्य लोकेश ने विश्व समुदाय से युद्ध और संघर्ष की मानसिकता त्यागने की अपील की। उन्होंने शांति, संवाद और सहयोग की संस्कृति अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी राष्ट्राध्यक्षों, नीति-निर्माताओं, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों से युद्ध-मुक्त विश्व, अहिंसक समाज और शांतिपूर्ण मानवता के निर्माण के लिए एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन


शांति और विश्वास की आवश्यकता

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति, सद्भावना और आपसी विश्वास को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अहिंसा, करुणा और मानवीय मूल्यों पर आधारित आचार्य लोकेश का शांति संदेश आज पूरी दुनिया के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन विभिन्न देशों और संस्कृतियों को जोड़ने में सहायक होते हैं। ये आयोजन विश्व शांति के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद और सहयोग पर जोर

इस अवसर पर लॉर्ड लूम्बा और लॉर्ड पोपट सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्थायी शांति के लिए संवाद और आपसी समझ को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मतभेदों को संघर्ष का कारण बनाने के बजाय संवाद और सहयोग के माध्यम से दूर करने का प्रयास होना चाहिए। आचार्य लोकेश का अहिंसा, करुणा और विश्व बंधुत्व का संदेश मानवता को एकजुट करने वाला है। गुरु राजराजेश्वर और महेंद्र सिंह जडेजा सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी शांति, सद्भावना, अहिंसा और मानव कल्याण के विषय पर अपने विचार साझा किए।
..........मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed