फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who was appearing in CTET exam instead of someone else arrested

Faridabad News: सीटेट में दूसरी की जगह परीक्षा दे रहा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accused who was appearing in CTET exam instead of someone else arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सीटेट की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय शर्मा व मोना सुनेजा ने बताया कि सेक्टर-17 स्थित माॅडर्न स्कूल में सात जुलाई को सीटेट की परीक्षा का सेंटर था, जिसमें वह ड्यूटी पर थे। लिस्ट के अनुसार अखलाक नामक युवक को भी परीक्षा देनी थी। उनके पास सीटेट परीक्षा कराने वाले मुख्यालय से सूचना आई कि अखलाक की बायोमीट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी है। आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज मैच नहीं हो रहे हैं। जब उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि युवक का नाम वसीम है। वह पुन्हाना के टुंडलाका गांव का रहने वाला है। वह अखलाक की जगह परीक्षा दे रहा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अखलाक की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed