फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who transferred cyber fraud money into crypto currency arrested

Faridabad News: साइबर ठगी के रुपयों को क्रिप्टो करंसी में ट्रांसफर कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused who transferred cyber fraud money into crypto currency arrested
डिजिटल अरेस्ट कर 31 लाख रुपये की ठगी के मामले में की गई कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के रुपयों को क्रिप्टो करंसी में ट्रांसफर कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का विकास राजस्थान के सीकर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह ठगी के रुपयों को क्रिप्टो करंसी यूएसडीटी में ट्रांसफर करवाता था। इसके लिए वह प्रत्येक यूएसडीटी 6 रुपये कमीशन लेता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 31 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में सेक्टर-37 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि 7 जनवरी 2024 को उन्हें एक नंबर से फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठग ने कॉल की। आरोपी ने कहा कि आपके आधार कार्ड पर ताइवान के लिए बुक हुए पार्सल में ड्रग्स मिला है। फिर कॉल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया। क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर ने बात की और जांच के लिए मुंबई न आने की सूरत में अपने सीनियर अधिकारी से बात कराई। आरोपी ने क्राइम ब्रांच का डीसीपी बनकर बात की और डिजिटल अरेस्ट कर 31 लाख 76 हजार 246 रुपये ठग लिए गए। इसी मामले में अब पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपियों परमवीर और ब्रिजेश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed