फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who provided SIM cards and mobile phones for hotel booking fraud arrested.

Faridabad News: होटल बुकिंग के नाम पर ठगी में सिम व मोबाइल उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused who provided SIM cards and mobile phones for hotel booking fraud arrested.
बल्लभगढ़। साइबर अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने होटल बुकिंग के नाम पर 1,71,949 रुपये की ठगी के मामले में सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान जावेद (36) निवासी डीग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी 14 मई को डीग क्षेत्र से की गई। आरोपी जावेद ने साइबर ठगों को सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए थे, जिनका उपयोग पीड़ित के साथ ठगी करने में किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार है और उसने केवल 8वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। यह मामला फरवरी 2026 का है, जब फरीदाबाद के सेक्टर-85 निवासी एक व्यक्ति के साथ होटल बुकिंग के नाम पर 1,71,949 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। ठगों ने फर्जी होटल वेबसाइट और ऑनलाइन बुकिंग के बहाने पीड़ित को झांसे में लेकर यह राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा ली थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पहले ही इस गिरोह के चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें फर्जी वेबसाइट उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed