फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who fired at Elvish Yadav s house was caught after an encounter

Elvish yadav: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

Fri, 22 Aug 2025 07:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Aug 2025 07:56 AM IST
सार

एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। 

विज्ञापन
Accused who fired at Elvish Yadav s house was caught after an encounter
एल्विश यादव के घर पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद बीपीटीपी थाना इलाके से काबू किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इशांत गांधी को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू किया। 22 अगस्त को सुबह 4:00/4:30 के बीच में ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र नजदीक गांव फरीदपुर से तिगांव रोड पर मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

 

यह था मामला
गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर राम अवतार ने बताया था कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थीं। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।

विज्ञापन

घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश
एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed