{"_id":"5f9afcff8ebc3e9b9b455072","slug":"accused-weapons-and-evidence-all-in-hand-preparation-of-charge-sheet-in-ten-days-faridabad-news-noi5454437151","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड: आरोपी, हथियार और सबूत, सब हाथ में, दस दिन में चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड: आरोपी, हथियार और सबूत, सब हाथ में, दस दिन में चार्जशीट की तैयारी
विज्ञापन
आरोपी, हथियार और सबूत, सब हाथ में, दस दिन में चार्जशीट की तैयारी
फरीदाबाद। निकिता तोमर हत्याकांड में घिरा शासन-प्रशासन अब तेजी से मामले की जांच में जुट गया है। तीन राज्यों में लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसआईटी आगामी दस दिनों के अंदर ही इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर सकती है। बृहस्पतिवार को भी एसआईटी की टीम निकिता के घर पहुंची और परिजनों से अलग-अलग बात की।
कानूनविदों का मानना है कि इस मामले में पुलिस के हाथ सभी कुछ लगा चुका है। हथियार तो आरोपी मौके पर ही छोड़ गए थे, जबकि दोनों आरोपियों को वारदात के 5 घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज से भी पूरी घटना स्पष्ट है। वारदात के समय मौके पर मौजूद निकिता की सहेली ने भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। इस मामले में सहेली एक चश्मदीद गवाह है। इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य चश्मदीद गवाहों की सूची भी पुलिस तैयार कर रही है। वारदात का उद्देश्य भी पहले ही दिन से स्पष्ट है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं, उनसे भी उनका उद्देश्य स्पष्ट हो जाता है। ऐसे में पुलिस के पास अब चार्जशीट का ही काम बचा है।
पूरे मामले की निगरानी कर रहे डीसीपी क्राइम अनिल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि एसआईटी को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह सभी कोण से इस पूरे केस को देख ले। फोरेंसिक से लेकर बेलेस्टिक जांच तक की रिपोर्ट जुटाकर आरोपियों के खिलाफ सभी साक्ष्य पुख्ता किए जा रहे हैं। पूरे मामले में सबूत, विभिन्न जांच रिपोर्ट और चश्मदीद गवाहों के बयान और गहन पड़ताल के बाद चार्जशीट जल्द ही तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि सोहना रोड स्थित अपना घर सोसाइटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने 26 अक्तूबर को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। निकिता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया था। तभी तौसीफ ने गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी थी।