फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of throwing petrol bomb at religious place on remand for six days

Faridabad News: धार्मिक स्थल पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी छह दिन की रिमांड पर

Sat, 05 Aug 2023 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of throwing petrol bomb at religious place on remand for six days
कैली गांव में हिंसा भड़काने के लिए फेंका था बम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह हिंसा के बाद कैली गांव स्थित धार्मिक स्थल पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने छह दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने दो अगस्त की देर रात काबू किया था। रात करीब 12 बजे एसआई उदयपाल अपनी टीम के साथ धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कैली गांव में धार्मिक स्थल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा भड़काने के लिए पेट्रोल बम फेंका है। थाना सेक्टर 58 प्रभारी अनूप कुमार, सीकरी चौकी प्रभारी सुनील कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे। सूचना पाते ही डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, एसीपी मुजेसर सुधीर तनेजा, क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर गई। पुलिस को आता देख आरोपी बाइक से भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोपियों की पहचान पलवल के असावटी गांव निवासी रवि तथा प्रवेश के रूप में हुई। इनके साथ दो नामजद आरोपी मनोज व रवि नंगला जोगियान के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने, हिंसा भड़काने, अवैध हथियार अधिनियम, षड्यंत्र, सरकारी आदेशों की अवहेलना इत्यादि धाराओं के तहत नामजद 4 सहित अन्य के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed